Quantcast
Channel: Homemade Face Packs and Masks
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2500

पिम्पल्स और मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग – Benefits of Baking Soda for Acne in Hindi

$
0
0

मुंहासे, त्वचा की ऐसी समस्या, जो किसी भी खूबसूरत चेहरे के नूर को बिगाड़ कर रख देते हैं। ऐसा माना जाता है कि 11 से 30 साल की उम्र के बीच करीब 80 प्रतिशत लोगों को मुंहासों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए वो तरह-तरह के उपचार करते हैं। तरह-तरह की क्रीम लगाना, कभी फेसवॉश बदलना, ऐसे तमाम चीजों को करने के बाद भी जब असर दिखाई न देने लगे, तो मूड वास्तव में खराब होता है। अगर आप भी मुंहासों से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। मुंहासों को दूर करने के लिए आपको महंगे इलाज की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको पिम्पल्स और मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करना बताएंगे।

हालांकि, कई लोग पिंपल होने के चलते किसी भी चीज को चेहरे पर लगाने से बचते हैं। उन्हें डर होता है कि कहीं उसे लगाने से चेहरा और खराब न हो जाए। ऐसे ही ख्याल बेकिंग सोडा को लेकर भी आते हैं। इसलिए, पहले यह जानना जरूरी है कि पिंपल के लिए बेकिंग सोडा कितना सही है।

विषयसूची


क्या पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग सुरक्षित है? Is It Safe To Use Baking Soda For Acne In Hindi?

मुंहासों के लिए बेकिंग सोडा के इस्तेमाल को लेकर मिलेजुले अनुभव रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर एक की त्वचा अलग-अलग होती है। ऐसे में बेकिंग सोडा किसी को सूट करता है, किसी को नहीं करता। इसलिए, बेहतर होगा कि आप चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा-सा हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। अगर आपको जलन, खुजली या फिर त्वचा के लाल होने जैसा अहसास हो, तो चेहरे पर इसका इस्तेमाल न करें।

मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा कैसे काम करता है? How Does Baking Soda Work For Acne In Hindi?

आइए, जानते हैं कि पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग किस तरह सुरक्षित है।

  • बेकिंग सोडा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन और त्वचा के लाल होने की समस्या को कम करता है। यह त्वचा की जलन, रैशेज व सनबर्न जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है।
  • बेकिंग सोडा एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद कण त्वचा के रोमछिद्रों से गंदगी बाहर निकालते हैं। यह बेहतर प्रभाव के साथ अन्य एक्सफोलिएट उत्पादों की तुलना में कम जलन पैदा करता है।
  • इसे त्वचा पर इस्तेमाल करने से न सिर्फ मुंहासे दूर होते हैं, बल्कि यह मुंहासों के निशान और झाइयां हटाने में भी मदद करता है।
  • बेकिंग सोडा त्वचा से अतिरिक्त तेल दूर करने में भी मदद करता है। यह पिंपल को सुखाकर जल्दी ठीक करता है।
  • त्वचा पर इस्तेमाल किए जाने वाले बेकिंग सोडा का पेस्ट खार प्रकृति का होता है। यह इसलिए मदद करता है, क्योंकि पिंपल निकलते समय आपकी त्वचा काफी अम्लीय हो जाती है। ऐसे में बेकिंग सोडा पीएच स्तर को संतुलित कर मुंहासे दूर करने में मदद करता है।

मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा कैसे इस्तेमाल करें – How To Use Baking Soda For Acne in Hindi

1. मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा

Baking soda to remove acne

Shutterstock

सामग्री :

  • दो चम्मच बेकिंग सोडा
  • दो चम्मच पानी
  • नॉन-कोमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

  • 15 मिनट

क्या करें?

  • बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अपने चेहरे को धोकर सूखा लें।
  • अब इस पेस्ट को मुंहासे वाले भाग पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • बाद में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

ऐसा कब-कब करें?

एक दिन छोड़कर आप इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

यह कैसे काम करता है?

बेकिंग सोडा त्वचा के पीएच को संतुलित रखने में मदद करता है। यह गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाता है। साथ ही पिंपल्स को सुखाकर उन्हें कम करता है, जिससे ये जल्दी ठीक हो जाते हैं।

2. नींबू का रस और बेकिंग सोडा

Lemon juice and baking soda

Shutterstock

सामग्री :

  • दो चम्मच बेकिंग सोडा
  • दो चम्मच पानी
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • नॉन-कॉमडियोजेनिक मॉइस्चराइजर

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

15 मिनट

क्या करें?

  • बेकिंग सोडा में पानी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • फिर क्लींजर से मुंह धोएं और सुखा लें।
  • इसके बाद पेस्ट की पतली परत अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक लगाए रखें और बाद में गुनगुने पानी या ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप सप्ताह में दो से तीन बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

नींबू का रस त्वचा पर तेल को नियंत्रित करता है और रोमछिद्रों को छोटा करता है। यह बैक्टीरिया को खत्म करके लाल हुई त्वचा को भी ठीक करता है। कभी-कभी नींबू का रस धूप में त्वचा को संवेदनशील बना सकता है। इसलिए, सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

3. शहद और बेकिंग सोडा

Honey and baking soda

Shutterstock

सामग्री :

  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर
  • वॉर्म वॉशक्लोथ

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

पांच मिनट

क्या करें?

  • बेकिंग सोडे में शहद मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • क्लींजर से मुंह धोकर सुखा लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे के मुंहासों वाले भाग पर लगाएं।
  • अब गुनगुने पानी में कपड़ा भिगोकर उसे अपने चेहरे पर पांच मिनट के लिए रखें।
  • जब यह कपड़ा ठंडा हो जाए, तो इसी से चेहरा साफ कर लें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें।
  • इसके बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

ऐसा कब-कब करें?

सप्ताह में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

यह कैसे काम करता है?

शहद में त्वचा को नमी देने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं, जो पिंपल के निशान को कम करने में मदद करते हैं।

4. नारियल तेल और बेकिंग सोडा

Coconut oil and baking soda

Shutterstock

सामग्री :

  • फेसवॉश
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच नारियल तेल
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

पांच मिनट

क्या करें?

  • थोड़ा-सा फेशियल क्लींजर लें और इसमें बेकिंग सोडा व नारियल तेल मिलाएं।
  • पानी से अपना चेहरा धोएं और ऊपर बनाए गए क्लींजर से चेहरे की मालिश करें।
  • कुछ देर मालिश करने के बाद ठंडे या गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।
  • अब चेहरा सूखने दें।
  • फिर चेहरे पर नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगा लें।

ऐसा कब-कब करें?

सप्ताह में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

यह कैसे काम करता है?

बेकिंग सोडा और नारियल तेल का यह मिश्रण त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को साफ कर बैक्टीरिया मारकर मुंहासों से लड़ने में मदद करता है।

5. सेब का सिरका और बेकिंग सोडा

Apple vinegar and baking soda

Shutterstock

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच पानी
  • एक चम्मच सेब का सिरका
  • वॉर्म वॉशक्लोथ

तैयारी का समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

15-20 मिनट

क्या करें?

  • बेकिंग सोडे में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • क्लींजर से अपना चेहरा धोएं और सुखा लें।
  • इस पेस्ट को मुंहासे वाले भाग पर लगाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • अगले दिन सेब के सिरके में कपड़ा भिगो लें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो सेब के सिरके में पानी मिला लें।
  • कपड़े की मदद से सेब के सिरके को मुंहासों वाले भाग पर लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

बेकिंग सोडा वाली प्रक्रिया को आप एक दिन छोड़कर आजमा सकते हैं। वहीं, सेब के सिरके वाली प्रक्रिया रोजाना दोहराई जा सकती है।

यह कैसे काम करता है?

बेकिंग सोडा आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट कर मुंहासों को सुखाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह रोमछिद्रों को छोटा करने में भी मदद करता है। वहीं, सेब का सिरका त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है।

6. टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा

Toothpaste and baking soda

Shutterstock

सामग्री :

  • आधा चम्मच ऑर्गेनिक टूथपेस्ट
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच पानी
  • वॉर्म वॉशक्लॉथ

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

दस मिनट

क्या करें?

  • त्वचा के छिद्रों को खोलने के लिए मुंहासे वाली जगह पर वॉर्म वॉशक्लॉथ रखें। इसे कम से कम पांच मिनट तक रखें।
  • टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पतला मिश्रण बनाएं।
  • इसे चेहरे पर मुंहासे वाले भाग पर लगाएं और धीरे-धीरे ब्रश की मदद से एक मिनट के लिए रगड़ें।
  • फिर ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।

यह कैसे काम करता है?

इस उपचार का उपयोग आपके छिद्रों को खोलकर और आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करके ब्लैकहेड्स को खत्म करने के लिए किया जाता है। यह त्वचा में जमी हुई गंदगी को हटाने में मदद करता है, जिससे आपको साफ त्वचा मिलती है।

7. जैतून का तेल और बेकिंग सोडा

Olive oil and baking soda

Shutterstock

सामग्री :

  • एक चम्मच जैतून का तेल
  • एक चम्मच सोडा

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

पांच मिनट

क्या करें?

  • बेकिंग सोडा और जैतून के तेल को मिलाकर मिश्रण बना लें।
  • इसे अपने चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • पांच मिनट की मालिश के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।

यह कैसे काम करता है?

जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को मॉइस्चराइज और ठीक करने में मदद करते हैं।

सावधानी : अगर आपको एक्जिमा है, तो जैतून का तेल हानिकारक हो सकता है।

9. एस्पिरिन और बेकिंग सोडा

Aspirin and baking soda

Shutterstock

सामग्री :

  • एस्पिरिन की दो गोलियों का चूरा
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच पानी
  • नॉन-कोमिडोजेनिक मॉइस्चराइजर

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

15 मिनट

क्या करें?

  • सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को मुंहासों वाले भाग पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर बाद में ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • फिर चेहरे पर नॉन-कोमिडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगा लें।

ऐसा कब-कब करें?

सप्ताह में दो से तीन बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

एस्पिरिन में सैलिसिलिक एसिड गुण होते हैं, जिस कारण इसे मुंहासों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मुंहासों को ठीक करता है और इन्हें पैदा होने से भी रोकता है। वहीं, बेकिंग सोडा एस्पिरिन की अम्लीय प्रवृति को संतुलित करता है।

10. ओटमील और बेकिंग सोडा का मास्क

Mask of oatmeal and baking soda

Shutterstock

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • दो चम्मच ओटमील
  • दो चम्मच पानी
  • नॉन-कोमिडोजेनिक मॉइस्चराइजर

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

कितनी देर लगाएं?

15 मिनट

क्या करें?

  • सभी चीजों को मिलाकर एक मिश्रण बना लें।
  • इस मिश्रण को मुंहासों वाले भाग पर लगाएं।
  • 15 मिनट के लिए इसे सूखने दें और फिर ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • फिर बाद में चेहरे पर नॉन-कोमिडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगा लें।

ऐसा कब-कब करें?

सप्ताह में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

यह कैसे काम करता है?

ओटमील, त्वचा से अतिरिक्त तेल सोखने में मदद करता है। आप कुछ दिन तक ओटमील बाथ लेकर पीठ के मुंहासों का भी इलाज कर सकते हैं।

11. बेकिंग सोडा और दूध का मास्क

Baking soda and milk mask

Shutterstock

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • ¼ कप दूध

तैयारी में लगने वाला समय

दो समय

कितनी देर लगाएं?

पांच मिनट

क्या करें?

  • सभी सामग्रियों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
  • इस मिश्रण को मुंहासों वाले भाग पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • इसे पांच मिनट लगा रहने दें।
  • फिर ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

सप्ताह में दो से तीन बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

यह उपचार प्रभावी ढंग से ब्लैकहेड्स को दूर करता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड छिद्रों को साफ करने में मदद करता है, तो वहीं बेकिंग सोडा त्वचा को एक्सफोलिएट करके मृत कोशिकाएं हटाता है।

मुंहासे त्वचा की ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति का मनोबल गिरा सकते हैं। ऐसे में मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक कारगर इलाज साबित हो सकता है। अगर फिर भी आपके मुंहासे सही नहीं होते हैं, तो जरूरी है कि आप डॉक्टर से इस बारे में बात करें, ताकि इसका सही से उपचार किया जा सके। अगर आपने मुंहासे दूर करने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल किया है, तो हमारे साथ अपने अनुभव नीचे दिए कमेंट बॉक्स में शेयर करें।

संबंधित आलेख

The post पिम्पल्स और मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग – Benefits of Baking Soda for Acne in Hindi appeared first on STYLECRAZE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2500

Trending Articles